Uncategorized

भूले बिसरे गीतों की सुरमयी शाम का आयोजन 18 को


धमतरी। अंतरा कला परिषद एवं भारतीय जैन संगठना धमतरी महिला शाखा द्वारा 18 दिसंबर गुरुवार शाम 7.30 बजे से विमल टॉकीज में भूले बिसरे गीतों की सुरमयी शाम का आयोजन किया गया है जिसमें मुंबई, पुणे और इंदौर के कलाकारों द्वारा पुरानी फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। म्यूजिक टीम भी मुंबई की होगी। हर साल यह आयोजन किया जाता है जिसके माध्यम से धमतरी जिले के विकलांग युवक, युवतियों एवं व्यक्तियों को नकद राशि देकर उनकी मदद की जाती है। साथ ही इसके माध्यम से पुरानी फिल्म गीतों की सुरमयी शाम सजाई जाती है। जहां सुमधुर गीतों की प्रस्तुति से नगरवासी सराबोर होते हैं। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम संगीत प्रेमियों के लिए विशेष रूप से आकर्षक रहेगा। आयोजन का उद्देश्य भारतीय संगीत की समृद्ध विरासत को संजोना तथा नई पीढ़ी को पुराने गीत-संगीत की भावनात्मक गहराई से परिचित कराना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!