Uncategorized

अदिवासी महिला इन्दु ध्रुव बनी अर्जुनी सरपंच

गांव की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाना है उद्देश्य - इन्दु


धमतरी । ग्राम पंचायत अर्जुनी में सरपंच का चुनाव बेहद रोचक रहा क्योंकि उक्त पंचायत के इतिहास में पहली बार सरपंच पद के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग आरक्षित हुआ था। इसमें भाजपा समर्थित इंदू ध्रुव व कांग्रेस समर्थित पूर्णिमा ध्रुव के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सरिता मरकाम एवं कौशिल्या ध्रुव चुनावी मैदान में थे। इससे यहां का मुकाबला बेहद रोचक हो गया था। अंतत: भाजपा समर्थित प्रत्याशी इंदू ध्रुव ने शानदार जीत हासिल की और तो और 20 वार्ड वाले इस पंचायत में करीब 15 वार्ड में भाजपा के पंच प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इस प्रकार ग्राम पंचायत अर्जुनी की अनुसूचित जनजाति वर्ग की इंदू ध्रुव पहली सरपंच बनी। इससे उक्त समाज के अलावा विभिन्न समाज के लोगों में भी हर्ष व्याप्त है। नवनिर्वाचित सरपंच इंदु ध्रुव ने चर्चा में कहा कि आज महिलाएं भी हर क्षेत्र में नये आयाम गढ़ रही है। गांव की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। अपने स्तर पर इसके लिए पूर्व में प्रयास भी किया। इसके बाद महिलाओं का साथ मिलने पर वह अपने वार्ड से पिछले कार्यकाल में चुनाव लड़ पंच बनी थी। कार्यों को देखते हुए उन्हें सरपंच चुनाव लडऩे का अवसर मिला। इस चुनौती को भी उन्होंने स्वीकार किया और सबके सहयोग से शानदार जीत हासिल की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत अर्जुनी को आदर्श गांव बनाना है। इसके लिए नशामुक्ति, कानून व्यवस्था की दिशा में गंभीरता से कार्य करने की बात कही। तालाब सौंदर्यीकरण सहित गांव विकास के लिए योजना बनाकर कार्य करने की बात कही। जीत के बाद उन्होंने भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित महापौर रामू रोहरा से भेंटकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपाई कालीदास सिन्हा, श्री गजेन्द्र सहित पंचगण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!