Uncategorized

अपर कलेक्टर ने स्कूलों का किया निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में दिये निर्देश


धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी द्वारा जिले के स्कूलों के शैक्षणिक गुणवत्ता और अन्य व्यवस्था का निरीक्षण करने अधिकारियों को दायित्व सौपा गया है। धमतरी ब्लाक में एडीएम इंदिरा सिंह द्वारा 21 फरवरी को उमावि देमार, हाईस्कूल गुजरा, हाईस्कूल कुरमातराई एवं माध्यमिक शाला देमार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उमावि देमार में विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम पूर्णता, रिविजन, उपचारात्मक कक्षा, बोर्ड एवं जिला स्तर पर तैयार किये गये प्रश्न बैंक की तैयारी के संबंध में जानकारी ली गई। कई स्कूलों की शैक्षणिक व अन्य व्यवस्था बेहतर होने पर अधिकारी द्वारा प्रशंसा की गई, वहीं अव्यवस्था और शिक्षकों की लापरवाही दृष्टिगत होने पर नाराजगी जतायी गई। शासकीय माध्यमिक शाला देमार में अव्यवस्था पायी गई। शिक्षिका श्रीमती आरती सिन्हा के बिना सूचना के अनुपस्थित पाये जाने पर डीडीओ को कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। निरीक्षण के दौरान सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमतरी कमलेश कुमार ध्रुव, देवनाथ साहू प्राचार्य उमावि देमार उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!