दिल्ली पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, 100 प्रतिशत रहा परिणाम
निदेशक धीरज अग्रवाल, निधि अग्रवाल व प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने की विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, व लगन की सराहना, दी बधाई व शुभकामनाएँ

धमतरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, धमतरी ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों की परंपरा को कायम रखते हुए सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया। इस वर्ष कुल 97 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और सभी विद्यार्थी सफल रहे, जिससे विद्यालय का गौरव और बढ़ा है। विद्यालय को गर्व है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में डिस्टिंक्शन (विशेष योग्यता) प्राप्त की, जो विद्यार्थियों की मेहनत तथा शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। हिंदी में 66 विद्यार्थी, सामाजिक विज्ञान में 55 विद्यार्थी, गणित में 24 विद्यार्थी, विज्ञान में 35 विद्यार्थी, अंग्रेजी में 46 विद्यार्थी, सूचना प्रौद्योगिकी में 77 विद्यार्थी ने सफलता अर्जित की है। मेधावी विद्यार्थियों में अक्षय कुमार जैन 96.6 प्रतिशत, सृजन मिश्रा 96.4 प्रतिशत, खुशी लालवानी 96.4 प्रतिशत, अनुकृति पटेल 94.6 प्रतिशत, वेदिका खंडेलवाल 94 प्रतिशत, सुनिधि ध्रुव 93.6 प्रतिशत, गरिमा पचौरी 92 प्रतिशत, भाव्या चंद्राकर 91.8 प्रतिशत, भाविक चोपड़ा 91.6 प्रतिशत, अदिति बनिक 91.4 प्रतिशत, तनमय पटेल 90.8 प्रतिशत, पर्णल चंद्राकर 90.8 प्रतिशत, ऑस्टिन सेजल टिग्गा 90 प्रतिशत, दीपिका साहू 90 प्रतिशत, अक्षत अग्रवाल 90 प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं लगन की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग को भी इस सफलता का प्रमुख आधार बताया। विद्यालय के निदेशक धीरज अग्रवाल एवं सुश्री निधि अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। विद्यालय परिवार सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। यह उपलब्धि एक बार फिर दिल्ली पब्लिक स्कूल, धमतरी की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।