कंही भी लग रहा सब्जी बाजार व पसरा, यातायात हो रहा प्रभावित
सुगम यातायात में बाधा बन रहे कई फुटकर व्यवसायी, यातायात को सुगम, सुरक्षित बनाने नहीं मिल रहा सहयोग
सड़क पर वाहन खड़ी कर लोग करते है खरीददारी, हो चुके है कई हादसे

धमतरी। यातायात पुलिस व विभिन्न संगठनों द्वारा यातायात को सुगम, सुरक्षित बनाने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने कई प्रयास किये जाते है। लेकिन इन प्रयासों पर पानी फिर जाता है, क्योंकि आम जनता का सहयोग नहीं मिल पाता। पिछले कुछ समय से ऐसा ही शहर में कुछ फुटकर विक्रेताओं द्वारा किया जाता है। नतीजन मुख्य मार्गो पर यातायात बाधित होता है। सड़क किनारे कई सब्जी विक्रेताओं द्वारा थोक में सब्जी लाकर चिल्हर में बेचा जाता है। इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन सब्जी बेचने हेतु मुख्य मार्गो के किनारे या बीच में भी पसरा फैलाया जाता है। इससे खरीददारों की भीड़ उमड़ती है। खरीददार भी लापरवाही की हद करते हुए बीच सड़क पर अपनी वाहन खड़ी कर सामान खरीदने लग जाते है। इससे पहले से संकरा मार्ग और संकरा हो जाता है। नतीजन यातायात सुगम और सुरक्षित नहीं हो पाता। इससे हादसों की आंशका भी बढ़ जाती है।
बता दे कि शहर के घड़ी चौक, शनि मंदिर के आसपास, रामबाग मार्ग पर व अन्य कई स्थानों पर इस प्रकार अघोषित पसरा लग रहा है। इससे यातायात प्रभावित होता है। ज्यादातर यह पसरा शाम से लगता है। और बाजार और मार्गो में शाम को ही भीड़ ज्यादा होती है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।
समझाईश का नहीं होता असर, सख्ती पर सहानुभूति हो जाती है हावी
पूर्व में भी ऐसी स्थिति पर यातायात पुलिस व नगर निगम द्वारा फुटकर व्यवसाईयों को सड़क से पीछे पसरा लगाने कहा गया था। लेकिन इसका असर नहीं हुआ और यदि पुलिस व निगम सख्ती करें तो राजनीति व सहानुभूति हावी हो जाती है। नजीतन कार्रवाई हो नहीं पाती। ऐसे में भला यातायात को सुरक्षित व सुगम बनाने का प्रयास सफल कैसे है पायेगा।
”सड़क पर पसरा लगाने से यातायात प्रभावित न हो इस दिशा में फूटकर व्यवसायियों को निगम अमले के साथ मिलकर समझाईश दी जाएगी। जनता से भी अपील है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात को सुगम सुरक्षित बनाने सहयोग करें। ÓÓ
मोनिका मरावी
डीएसपी धमतरी
”सड़क पर पसरा लगाने से यातायात प्रभावित होने सहित अन्य परेशानियों के संबंध में यातायात पुलिस के साथ समझाईश देकर व्यवस्था में सुधार का प्रयास किया जायेगा। ÓÓ
प्रिया गोयल
आयुक्त नगर निगम धमतरी
