Uncategorized
गुंडा-बदमाशों पर लगातार कार्यवाही जारी,कोतवाली पुलिस ने की आर्म्स एक्ट पर एक और कार्यवाही
रामसगरी तालाब के पास चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, बटंची चाकू जप्त कर भेजा गया जेल

एसपी धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा जिले में लगातार गुंडा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामसगरी तालाब स्थित साईं मंदिर के पास एक युवक चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है।सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। वह हाथ में लोहे का बटंची चाकू हवा में लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा था।आरोपी का मो मस्तकिम पिता अन्दुल जाकिर 27 वर्ष
निवासी जिला अस्पताल के पास, रिसाई पारा शामिल है।आरोपी के कब्जे से एक लोहे का बटंची चाकू जप्त किया गया।
इस पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

