Uncategorized

अयोध्या से आए श्री राम कलश का महालक्ष्मी कालोनी में विधि विधान से की गई पूजा अर्चना

कॉलोनी में तीन दिवसीय भव्य भक्ति कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित

धमतरी अयोध्या से आए श्री राम कलश का महालक्ष्मी कालोनी में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।
महालक्ष्मी परिवार के सभी 139 घरों में सभी परिवार जनों ने श्रद्धा से कलश की पूजा की।सभी 139 घरों में श्री राम कलश का साक्षात दर्शन करवाया गया।महालक्ष्मी कॉलोनी में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 20 जनवरी को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 21 जनवरी को बच्चों के द्वारा संगीतमय राम नृत्य व बड़ो व बच्चों के द्वारा श्री राम से संबंधित धार्मिक परिधान में प्रस्तुति दी जाएगी।22 जनवरी को सुबह महालक्ष्मी कॉलोनी के बाहर आम लोगों के लिए भंडारा। शाम को महाआरती भव्य आतिशबाजी व भजन तथा महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। पूरी महालक्ष्मी कॉलोनी को दुल्हन की तरह लाइटिंग से सजाया जाएगा। प्रभु श्री राम के बड़े कट आउट व राम दरबार के फ्लैक्स से पूरी महालक्ष्मी कॉलोनी को सम्पूर्ण रूप से राममय किया जावेगा।
ज्ञात हो कि महालक्ष्मी कॉलोनी के द्वारा राम मंदिर निर्माण में भी 2.5लाख रुपए का अमूल्य योगदान दिया गया था।
उक्त जानकारी आयोजन समिति के योगेश रायचुरा ने दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!