पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन व तीजा–पोरा महोत्सव उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया
विधायक ओंकार साहू हुए विशेष रूप से शामिल


रायपुर-सुभाष स्टेडियम में इस वर्ष का तीजा–पोरा महोत्सव खास रहा। इस महोत्सव में जहां परंपरा, संस्कृति और लोकखेलों की छटा बिखरी, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन भी अपार उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के दौरान हजारों की भीड़ ने एक स्वर में बधाइयाँ दीं और श्री बघेल को छत्तीसगढ़ का दोबारा मुख्यमंत्री बनने का इच्छा जाहिर किये । मंच पर जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएँ अर्पित कीं।धमतरी विधायक ओंकार साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को गुलदस्ता व फलो की टोकरी भेट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। और कहा आप फिर से आने वाले समय में दोबारा मुख्यमंत्री का कमान सम्हाले इसके बाद वे छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की धुन पर पूर्व खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के साथ जमकर थिरके , जिससे माहौल , तालियों और उत्साह से गूंज उठा।महिलाओं ने तीजा गीतों पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं ग्रामीण अंचलों के पारंपरिक खेल जैसे मटका फोड़, जनाउला ने सभी का मन मोह लिया।महोत्सव में हर उम्र के लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। इस आयोजन ने न केवल छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं को जीवंत किया, बल्कि भूपेश बघेल के जन्मदिन को एक अविस्मरणीय सांस्कृतिक उत्सव में बदल दिया। मौके पर धमतरी जिले से विधायक ओंकार साहू , सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर , पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर, कविता बाबर जिला पंचायत सदस्य , लिली श्रीवास् , पारसमणी साहू , धर्मेंद्र पटेल, पुष्पेंद्र साहू , हिमांशु साहू , गज्जू साहू , उमेश साहू , परीक्षित साहू साथ में धमतरी जिले से सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्त्ता श्री बघेल को बधाई देने पहुंचें |