Uncategorized

संपर्क टूटे गांवों में अधिकारियों ने किया निरीक्षण

आवश्यक सुविधाएं की गई मुहैया


धमतरी 09 जुलाई 2025/कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर बारिश के कारण जिन गाँव से संपर्क टूटे हुए है उन गाँवो का एसडीएम नगरी सुश्री प्रीती दुर्गम और तहसीलदार द्वारा निरीक्षण किया गया । कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इन गांवो में स्वास्थ्य सुविधा, खाद्य, पेयजल आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने क्षेत्र में प्रदान की गई सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली। अधिकारियो ने बताया की इन गाँवो में स्वास्थ संबंधी सभी दवाई पर्याप्त मात्र में उपलब्ध है। साथ ही राशन की पर्याप्त उपलब्धता सभी गाँव में वर्षा के पूर्व करवायी जा चुकी है।
स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि पहुंचविहिन ग्राम खल्लारी, चमेदा, गाताबहार, आमझर, मुंहकोट, एकावारी, साल्हेमाठ, मासुलखोई, खरका, उजरावन, घोरागांव गादूलबाहरा, बरपदर, दौड़ पंडरीपानी, संदबाहरा, बाईरगांव में एवं वर्षों ऋतु में आवागमन के साधन से कट जाने वाले ग्रामों के लिए जून महिने में ही आवश्यक मेडिसीन की उपलब्धता बफर स्टॉक सहित ग्रामों में मितानिनों को देखभाल के लिए निर्देशित किया गया है। वही खाद्य विभाग द्वारा बाढ़ के कारण सम्पर्क टुटे हुए ग्राम के शासकीय उचित मूल्य के दुकानों में जून माह तक पूर्व में आदेशित शासन के निर्देशानुसार माह जून, जुलाई, अगस्त 2025 का चांवल भण्डारण कराकर हितग्रहियों को वितरण किया जा चुका है। ग्राम घोरागांव के 75 राशनकार्ड धारी एवं दौड़ पंडरीपानी के 40 राशन कार्डधारियों को 03 माह का चांवल वितरण किया जा चुका है। पहुंचविहिन क्षेत्र रिसगांव के राशन दुकान अंतर्गत शामिल 5 गांव खरखा, रिसगांव, आमाबहार, मांदागिरी, गादूलबाहरा एवं करही अंतर्गत शामिल 5 ग्राम करही, जोरातराई, मासुलखोई, संदबाहरा, उजरावन, साथ ही खल्लारी एवं फरसगांव क्षेत्र के पहुंचविहिन गांव के राशनकार्ड हितग्राहियों को 05 माह जून, जुलाई, अगस्त, रिसगांव, सितंबर, अक्टुबर 2025 का राशन सामग्री वितरण किया जा चुका है। साथ ही नगरी विकासखंड के अन्य 112 राशन दुकानों के माध्यम से राशनकार्ड हितग्राहियों को 03 माह का जून में ही वितरण किया जा चुका है। शासन के निर्देशानुसार 112 दुकानों में नमक, शक्कर, का भण्डारण जुलाई माह तक किया गया है एवं जून माह क चना कुल 116 दुकानों में भण्डारण किया जा चुका है।
परियोजना अधिकारी ने बताया की अंतर्गत कुल 12 सेक्टर है, जिसमें से 11 सेक्टर के समस्त आंगनबाडी केन्द्रों में माह जुलाई हेतु रेडी टू ईट का भंडारण हो चुका है। सेक्टर सांकरा 02 के 32 आंगनबाड़ी केन्द्रों में गोदाम में रखे रेडी टू ईट का वितरण किया जा रहा है। उक्त प्रतिवेदन से स्पष्ट होता है कि पंहुचविहिन एवं बाढ़ से सम्पर्क टुटे हुए ग्राम में मेडिसीन, रेडी टू ईट के संबंध में एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान में खाद्य सामाग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दी गई है। यदि किसी व्यक्ति को आवागमन में परेशानी होती है तो वह गरियाबंद जिला वाले रास्ते शोभा गौना मार्ग से झरियाबाहरा होते हुए बासीन-तुमडीबहार मार्ग होते हुए सांकरा एवं नगरी तक आवागमन कर सकते है। इस प्रकार उक्त गांव में बाढ़ से होने वाली बाधा केवल अस्थाई प्रकृति की है। सम्पर्क टुटे हुए ग्राम दूसरे वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर अनुविभाग मुख्यालय तक पहुंच सकते हैं। अनुविभाग मुख्यालय में एक बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना भी की जा चुकी है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!