Uncategorized

गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं,केवल एक सशक्त मंच की है आवश्यकता – दीपक सिंह ठाकुर

ग्राम पोटियाडीह में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, लोहरसी विजेता, साल्हेवारपारा बनी उपविजेता

धमतरी । ग्राम पोटियाडीह में क्रिकेट क्लब ओर समस्त ग्रामवासियों द्वारा छह दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सनातन सेना प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर, विशिष्ट अतिथि नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती शिवबती शिशुपाल जांगड़े, मोहन साहू, गोल्डी जैन एवं समस्त पंच शामिल हुए । इस आयोजन में विजेता को लोहरसी की क्रिकेट टीम और उपविजेता साल्हेवारपारा धमतरी बना। पुरस्कार वितरण के पश्चात दीपक सिंह ठाकुर ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं, बल्कि उन प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक सशक्त मंच की आवश्यकता हैं। जिससे वो खिलाड़ी अपने प्रतिभा को और आगे तक ले जा सके । क्रिकेट पूरे देश में एक सर्वाधिक लोकप्रिय खेल है, आईपीएल शुरू होने से छोटे शहरों और गांवों के खिलाडिय़ों को भी विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है ।

आज के युवा क्रिकेट को एक सशक्त कैरियर के रूप में चुन सकता है। श्री दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि मुंबई की गलियों में क्रिकेट खेलने वाले सचिन तेंदुलकर और विनोद काम्बली गलियों से होते हुए कब राष्ट्रीय और अंतरास्ट्रीय खिलाड़ी बने मास्टर ब्लास्टर बने सारी दुनिया जानती हैं, गॉड ऑफ क्रिकेट सर डॉन ब्रैडमैन के विषय में भी श्री ठाकुर ने खिलाडिय़ों को बताया। खेल जगत के विषय के अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित टीम को को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को गांव को नशामुक्ति, अपराध मुक्त बनाने की आवश्यकता है, साथ ही साथ यदि कोई प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का प्रयास कर रहा हो या चंगाई सभा लगा रहा हो या गौ तस्करी जैसा कार्य कर रहा हो तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें और संगठन को भी संपर्क करें ताकि पूरा सनातन समाज एक साथ मिलकर समाज की इन बुराइयों को जड़ से खत्मकर सके। समापन समारोह में नूतन ध्रुव, तेजप्रताप साहू, राजीव गिरी गोस्वामी, ईश्वर साहू, आत्माराम साहू, अंकुरपूरी गोस्वामी, सेवक राम आचार्य, पंकज साहू, मोहित साहू, अभिषेक पूरी गोस्वामी, यश यादव, गौरव पूरी गोस्वामी, पंकज ध्रुव, मनीष यादव, रूपेश यादव, ईश्वर यादव, धर्मेंद्र नागरची सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!