Uncategorized

विधायक ने किया ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन, कहा – नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम


नगरी। नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 6 में आज एक नए ब्यूटी पार्लर का भव्य उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा उपाध्यक्ष विकास बोहरा नगरी एसडीएम प्रीति दुर्गम द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के पार्षद सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि यह ब्यूटी पार्लर न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा, बल्कि उन्हें रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि आज की नारी केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि वह हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। विधायक ने पार्लर की संचालिका पिंकी मानिकपुरी को मिसेस कैटिगरी में प्रथम अवार्ड मिलने पर बधाई दी। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने भी ब्यूटी पार्लर के संचालिका पिंकी मानिकपुरी कि इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह ब्यूटी पार्लर महिलाओं के आर्थिक विकास में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने पार्लर का। अवलोकन किया और संचालिकाओं को शुभकामनाएं दीं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!