Uncategorized

नगर पंचायत अध्यक्ष , उपाध्यक्ष व पार्षदों को बांधी राखी, निभाया भाईचारे का फर्ज


नगरी। नगर पंचायत नगरी कार्यालय में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर महिला पार्षदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी पार्षदों को राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। समारोह के दौरान पूरे परिसर में भाईचारे, स्नेह और सौहाद्र्र का वातावरण देखने को मिला। महिला पार्षदों ने पारंपरिक विधि से तिलक कर रक्षासूत्र बांधा और मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशियाँ साझा कीं। अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा उपाध्यक्ष विकास बोहरा सभापति शंकर देव पार्षद देवचरण ध्रुव राजा पवार ने सभी बहनों को उपहार स्वरूप साड़ी और मिठाई भेंट की और कहा, रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का पर्व नहीं, बल्कि समाज में समरसता और विश्वास का प्रतीक है। महिलाएं हमारी शक्ति हैं और उनके सम्मान व सुरक्षा के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध हैं। रक्षाबंधन पर्व को मनाने के लिए पार्षद श्रीमती चेलेश्वरी साहू अंबिका ध्रुव विनीता कोठारी मिकी गुप्ता डगेश्वरी योगेश साहू ने एक स्वर में कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का पर्व नहीं बल्कि समाज में आपसी प्रेम और सहयोग का प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!