Uncategorized

शिक्षकों व विद्यार्थियों के सहयोग से आमजन , राहगीरों के लिए मिशन लाइफ के तहत प्याऊ घर का हुआ शुभारंभ

शासकीय हाई स्कूल भोथापारा में प्राचार्य श्रीमती पी एल ध्रुव के मार्गदर्शन में प्रतिदिन बढ़ रहे तापमान को देखते हुए विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से आम जन , राहगीरों के लिए मिशन लाइफ के तहत प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया, जिसमें प्रतिदिवस पीने के लिए जल की व्यवस्था यूथ एवं इको क्लब, स्काउट गाइड और रेडक्रास के बच्चों द्वारा क्रमशः किया जाएगा। प्राचार्य श्रीमती पी एल ध्रुव द्वारा उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जल की महत्ता,जल संरक्षण, पृथ्वी दिवस के जानकारी दी गई युक्त कार्यक्रम सफल बनाने के लिए संस्था के व्याख्याता श्रीमती अर्चना साहू, श्रीमती कविता यादव, गंगाधर ध्रुव, सोम राम साहू, रेवा राम ओझा, श्रीमती चुनेश्वरी सूर्यवंशी, मया राम दुग्गा, मंगलू दुग्गा,चेतन सिन्हा आदि ग्रामवासी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!