Uncategorized

राहुल गांधी के समर्थन में एनएसयूआई धमतरी का दल दिल्ली रवाना

मोदी-शाह और भाजपा की तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र की लड़ाई में युवा शक्ति राहुल गांधी के साथ है - राजा देवांगन


धमतरी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए कथित दुव्र्यवहार और बर्बर कार्रवाई के विरोध में एनएसयूआई धमतरी का दल जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। एनएसयूआई धमतरी ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों, संविधान और शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार पर हमला बताया है। 6 एवं 7 अक्टूबर 2026 को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष द्वारा शांतिपूर्ण मार्च एवं धरना आयोजित किया जा रहा था। संसद से चुनाव आयोग और जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा एवं इंडिया गठबंधन के सांसदों को दिल्ली पुलिस द्वारा बीच रास्ते में रोके जाने का आरोप है। एनएसयूआई का कहना है कि घंटों चले धरने के बाद पुलिस ने राहुल गांधी को जबरन उठाकर बस में बैठाया और हिरासत में लिया। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा संविधान की प्रति हाथ में लेकर सड़क पर बैठी रहीं, इसके बावजूद उन्हें एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को वहां से हटाया गया। एनएसयूआई धमतरी ने इस पूरे घटनाक्रम को लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया है। एनएसयूआई धमतरी जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के साथ गीतराम सिन्हा, संजू साहू, अज्जू देवांगन, कान्हा देवांगन, भावेश चंदनिया, लकेश्वर साहू, होमेंद्र साहू एवं होमन साहू दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।
लोकतंत्र पर चोट के समय युवा चुप नहीं बैठेंगे
एनएसयूआई धमतरी जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध और अपनी बात रखने का अधिकार प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। यदि नेता प्रतिपक्ष और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जाता है, तो छात्र और युवा वर्ग मौन रहकर इसे स्वीकार नहीं कर सकता।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!