Uncategorized

धमतरी में अवैध रेत खनन पर सख्ती: नहरडीही में चैनमाउंटेन मशीन जब्त, कार्रवाई जारी

धमतरी-कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में महानदी तट स्थित ग्राम नहरडीही में बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई की गई।
29 को खनिज अमला, धमतरी द्वारा ग्राम नहरडीही एवं आसपास के क्षेत्रों में जांच की गई। जांच के दौरान ग्राम नहरडीही एवं कठोली क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक चैनमाउंटेन मशीन को मौके पर ही जब्त किया गया।
उक्त प्रकरण में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जा रही है।
प्रेस के माध्यम से आम नागरिकों को सूचित किया गया है कि बिना वैध अनुमति के रेत का उत्खनन, परिवहन अथवा भंडारण करना दंडनीय अपराध है। ऐसा करते पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतत निगरानी एवं कार्रवाई जारी रहेगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!