Uncategorized

सीएफ जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात

पश्चिम बंगाल चुनाव ड्यूटी के पश्चात छुट्टी पर आया था घर


धमतरी । एक सीएफ जवान ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उक्त खबर के पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद ठाकुर 35 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे रायपुर में पदस्थ थे और चुनाव ड्यूटी के सिलसिले में पश्चिम बंगाल गए हुए थे। वहां से लौटने के बाद पांच दिन के विश्राम पर अपने गृह नगर धमतरी आए थे। इसी दौरान यह हृदयविदारक घटना हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार जागेश्वर प्रसाद ठाकुर सपना पिंक सिटी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे। घटना के समय घर के भीतर उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। हालांकि उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान मौके पर पहुंचे और तत्काल सहायता करते हुए शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इधर सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!