Uncategorized

स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन को लेकर नगर निगम कर रही मेहनत : आयुक्त प्रिया गोयल के नेतृत्व में बेहतर स्वच्छता कार्यो को दिया जा रहा अंजाम

नालियों, बड़े नालो की सफाई, स्वच्छता के प्रति जागरुकता व शपथ, वॉल पेटिंग, फ्लैक्स, शौचालय की दशा में सुधार सहित हो रहे कई कार्य


धमतरी। स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने के उद्देश्य से आयुक्त प्रिया गोयल के नेतृत्व में नगर निगम टीम लगातार बेहतर स्वच्छता कार्यो को अंजाम दिया जा रहा है। इन स्वच्छता कार्यो के साथ ही बारिश के पूर्व निगम द्वारा हर वर्ष की जाने वाली स्वच्छता कार्यो को भी अंजाम दिया जा रहा है।
बता दे कि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन हेतु निगम आयुक्त प्रिया गोयल हर संभव प्रयास कर रही है। अपनी टीम के साथ स्वच्छता कार्यो को और बेहतर बनाने जुटी हुई है। इसके तहत निगम अधिकारियों व इंजीनियरों को जिम्मेदारी सौंप कर सफाई कर्मचारियों से वार्डवार स्वच्छता कार्यो को कराया जा रहा है। चर्चा के दौरान आयुक्त प्रिया गोयल ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के पूर्व व्यापक स्तर पर सफाई कार्यो को अंजाम दिया जाएगा। जिसकी शुरुआत हो चुकी है। साथ ही बारिश पूर्व नाले, नालियों की सफाई कराई जा रही है। ताकि बरसाती पानी निकासी व्यवस्था बेहतर हो सकें। सर्वेक्षण के पूर्व ही वार्ड स्तर पर नालियों से कचरा निकाला जा रहा है। साथ ही बड़े निकासी नालों की भी बड़े स्तर पर अभियान चलाकर सफाई कराई जा रही है। चौक चौराहो की सुन्दरता पर ध्यान दिया जा रहा है। एसएफटी प्लांट की मरम्मत, शौचालयों की व्यवस्था में सुधार व साईन बोर्ड लगाने का कार्य किया जा रहा है। वार्ड स्तर पर वॉल पेटिंग कराया जाएगा। जिसके माध्यम से लोगो को जागरुक किया जाएगा। वार्डो में स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिसमें वार्ड पार्षदो को सहयोग मिल रहा है। लोगो को स्वच्छता की शपथ दिलाई जा रही है। नालियों में कचरे के रुप में पॉलीथीन की मात्रा ज्यादा रहती है जिससे नालियां जाम होती है। इसलिए पॉलीथीन के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त प्रिया गोयल ने आग कहा कि लोगो को जागरुक करने के साथ ही स्वच्छता का महत्व समझाया जा रहा है। लोगो का सहयोग भी नगर निगम को मिल रहा है। इसी प्रकार मिलकर सभी के सहयोग से स्वच्छ शहर की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।
चालानी कार्रवाई नहीं बेहतर स्वच्छता है उद्देश्य
आयुक्त प्रिया गोयल ने बताया कि लोगो को बार-बार समझाईश देने के बाद अब स्वच्छता पुख्ता करने चालानी कार्रवाई भी जा रही है। नगर निगम का उद्देश्य लोगो का चालानी कार्रवाई करना नहीं है। बल्कि स्वच्छता को पुख्ता करना है। स्वच्छता में सभी सहयोग करें। ताकि चालानी कार्रवाई की नौबत ही न आए।
स्वच्छता, समाज व देश के प्रति है हमारा कर्तव्य
निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने आगे कहा कि स्वच्छता व्यक्तिगत संस्कार है सभी इसे समाज व देश के प्रति अपना कर्तव्य समझे। स्वच्छता सामूहिक जागरुकता से ही संभव है। जिस प्रकार हम अपनी शरीर व घर को स्वच्छ रखते है उसी प्रकार शहर व आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!