Uncategorized

हम सभी को अपने जीवन में स्वदेशी दिनचर्या को शामिल करना होगा तभी हमारा भारत सशक्त, समृद्ध और शक्तिशाली होगा- मोहन साहू

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर अरौद डूबान में विजय दशमी उत्सव का हुआ आयोजन


धमतरी. धमतरी विकासखंड के अरौद डूबान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अरौद में जहा अभी तक संघ का पदार्पण नहीं हुआ था वहां स्वयंसेवक बंधुओं द्वारा पहुंचकर विजयदशमी उत्सव का आयोजन किया गया। बूढ़ादेव परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धमतरी खंड द्वारा मंडल के समस्त गांवों से आत्मीय बंधुओं को आमंत्रित किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि गजानंद मरकाम परिक्षेत्र अध्यक्ष आदिवासी समाज, अध्यक्षता देवनाथ नेताम पूर्व जनपद सदस्य,मुख्य वक्ता मोहन लाल साहू प्रांत सहसेवा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता,आदि सरसंघचालक डॉ हेडगेवार जी, श्री गुरुजी के चल चित्र की पूजा अर्चना एवं शस्त्र पूजन कर आरंभ किया गया। मुख्य वक्ता मोहन लाल साहू द्वारा संघ का परिचय उद्देश्य आदिवासी समाज की रक्षा कुल देवी देवता की सम्मान ,अपना आहार, विहार पहनावा बोली भाखा,रहन सहन खान पान संस्कृति, पंच परिवर्तन पर जनमानस को संबोधित करते हुए कहा हम सभी का उद्देश्य भारत माता की रक्षा है इसके लिए हम सभी मिलजुल कर रहना होगा समाज को जोड़कर रखने में हमारी भूमिका निष्पक्ष भाव से होनी चाहिए सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का,संस्कार ,संघ का अनुशासन हमें भारत की रक्षा के लिए संदेश देता है। इस अवसर चंद्रहास यादव ,बसंत कोमरे , महेंद्र कुमार,विष्णु कोर्राम,कंस राम, अंजोर सिंह तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संचालक राधेश्याम नेताम, खंड कार्यवाह अजय साहू, खंड सह कार्यवाह मनोहर लाल साहू,मंडल कार्यवाह हेमंत साहू, जिला पर्यावरण संयोजक भेदू प्रकाश साहू,हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक पुरूषोतम निषाद,सहसंयोजक चित्रेश साहू, एवं मंडल के समस्त गांवों से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!