प्रार्थना सभा में हिन्दूओ को शामिल कर मतान्तरण कराने के आरोप, हिन्दू संगठनों ने किया विरोध, स्थिति रही तनाव पूर्ण
टिकरापारा क्षेत्र में माहौल गरमाया, बड़ी संख्या में पुलिस बल रही तैनात

धमतरी। प्रार्थना सभा की आड़ में मतान्तरण के आरोपो के बीच आज फिर हिन्दू संगठनों द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान माहौल गरमाया गया। पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी के लगभग 40 चर्चो में प्रार्थना सभा में अन्य धर्मो के लोगो के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने के पोस्टर लगाए थे। लेकिन आज सुबह धमतरी जिले के बस्तर रोड के पास टिकरापारा क्षेत्र में एक चर्च में प्रार्थना सभा में कई हिन्दू धर्म के लोगो के शामिल होने की जानकारी होने की बात कहते हुए हिन्दू संगठनों द्वारा मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। और कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रलोभन व अन्य बातों के माध्यम से धर्मान्तरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया। बढ़ते तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रही। संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब अन्य धर्मो के लोगो का प्रार्थना सभा में प्रवेश प्रतिबंध किया गया था तो फिर इस प्रकार पुन: प्रार्थना में नियमों का उल्लंघन कर मतान्तरण को बढ़ावा देना बर्दास्त नहीं किया जायेगा। समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
