Uncategorized

मकर संक्रांति पर चित्रा अष्टांग योग केंद्र में किया गया सामूहिक सूर्य नमस्कार

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर हाउसिंग बोर्ड हटकेश्वर कॉलोनी में पिछले 5 वर्षों से संचालित निशुल्क और नियमित योग केंद्र चित्रा अष्टांग योग केंद्र में आज नियमित योगाभ्यास के अलावा विशेष रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया गया चित्रा अष्टांग योग केंद्र के संचालक डॉक्टर दिनेश कुमार नाग ने बताया की योग का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हमें प्रतिदिन योग आवश्यक रूप से करना चाहिए, साथ ही साथ आहार एवं विहार इसका भी ध्यान रखना चाहिए आज मकर संक्रांति के अवसर पर जब सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर जाती है तो ऐसे समय में पूरे ब्रह्मांड में सभी ग्रह नक्षत्र में इसका विशेष प्रभाव पड़ता है हिंदू धर्म में सूर्य का बहुत ही महत्व है सूर्य हमें नव उल्लास ऊष्मा और ऊर्जा प्रदान करता है और ऐसे समय में अगर हम सूर्य नमस्कार का अभ्यास करें तो हमारे स्वास्थ्य में भी इसका बहुत ही सकारात्मक रिजल्ट मिलता है ,इन्हीं चीजों को ध्यान में रखकर आज सभी लोगों ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित गार्डन में सामूहिक सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया, योग प्रशिक्षित के रूप में नरेश कुमार नाग एवं पूजा नाग ने योगाभ्यास कराया.विशेष अतिथि के रूप में योगा स्टूडेंट एवं समाज सेवी श्रीमति सरिता अग्रवाल ने भी मकर संक्रांति के सम्बन्ध में अपना विचार साझा किया और कहा कि बच्चों के साथ आज योग करके बहुत ही खुश है और अपने तरफ से सभी बच्चों को स्वल्पाहार एवं भेट भी कराया, विशेष अतिथि योगा स्टूडेंट न्यायाधीश धमतरी श्रीमति नेहा उसेंडी ने भी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पढ़ोगे लिखोगे तो बनेगा नवाब के साथ साथ अब खेलोगे कूदोगे तो भी बनोगे नवाब बशर्ते पूरी ईमानदारी मेहनत और लगन से करे, आज सामूहिक सूर्यनमस्कार कर बहुत ही अच्छा और उर्जावान महसूस हो रहा है
कार्यक्रम का संचालन डॉ दिनेश कुमार नाग ने किया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!