सभापति कौशिल्या देवांगन के निज निवास पर हुआ मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण
कहा, प्रधानमंत्री मोदी के विचार जन-जन को राष्ट्र निर्माण के लिए करते हैं प्रेरित

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के कार्यक्रम मन की बात की 138वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण नगर निगम की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन के निज निवास पर किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को उत्साहपूर्वक सुना। इस अवसर पर सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को जोडऩे और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री जी देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे नागरिकों, सामाजिक सरोकारों, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को देशवासियों के सामने रखते हैं। इस अवसर पर रामखिलावन कंवर,रितेश नेताम,कमल सेन,चंद्रहास सेन सहित कार्यकर्ता वार्डवासी उपस्थित थे।