लॉज में युवती की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी। शहर के एक लॉज में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। शनिवार की दोपहर रुद्री रोड स्थित सीजी 05 नामक लॉज एंड रेस्टोरेट में पिछली 24 सितंबर से यहां के एक कमरे में कवर्धा जिले की एक युवती जिसका नाम पिंकी मानिकपुरी बताया गया है। आकर ठहरी हुई थी। शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे उसे आखरी बार लॉज के कर्मचारियों ने देखा था। जब एक डिलीवरी बॉय उसके लिये कुछ सामाग्री लेकर आया था। शनिवार सुबह जब उसके रुम का दरवाजा देर तक नही खुला तो कर्मचारियों ने बाजू की खिड़की से भीतर देखा तो वह कमरे में पड़ी हुई दिखाई दी थी। पश्चात किसी अप्रिय घटना की आशंका पर पुलिस को खबर दी गई थी। जिसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी राजेश जगत समेत अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा। और मामले की जांच प्रारंभ की गई। हालांकि युवती की मौत कैसे हुई है। यह स्पष्ट नही हुआ है। मगर मामले को फांसी लगाकर आत्महत्या करने से जोड़ा जा रहा है। हालांकि आत्महत्या की वजह भी अज्ञात है। जिसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृश्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट व आगे की जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पायेगा।
