Uncategorized

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस हैं निरंतर सक्रिय, पार्टी संगठन को कर रहे मजबूती प्रदान

लोकसभा चुनाव के पूर्व कार्यकर्ताओं को कर रहे रिचार्ज, कल होगा भाजयुमों का परिचय सम्मेलन

सिहावा विधानसभा कोर कमेटी की हुई बैठक, धमतरी, कुरुद विधानसभा की 9 को होगी बैठक

धमतरी। प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश बैस को जिला भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। इसके पश्चात भाजपा में उत्साह व नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस भी इस महत्वपूर्ण जवाबदारी पर खरा उतरने निरंतर सक्रिय है। जिससे पार्टी व संगठन को मजबूती मिल रही है। उल्लेखनीय है कि जिलाध्यक्ष श्री बैस प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व जिले के समस्त कार्यकर्ताओं को रिचार्ज कर नई ऊर्जा के साथ जनता के बीच पहुंचाने का प्रयास कर रहे है। इसके तहत वे स्वयं काफी सक्रिय है। उनकी सक्रियता का परिणाम है कि जिला भाजयुमो का परिचय सम्मेलन कल आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिले भर के युवा कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। जिसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। इसी प्रकार जिले के प्रत्येक विधानसभा में भाजपा कोर कमेटी की बैठक आहुत की जानी है। जिसके तहत सिहावा विधानसभा में कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न हो चुकी है। 9 फरवरी को धमतरी व कुरुद विधानसभा कोर कमेटी की बैठक होगी। चर्चा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने बताया कि प्रदेश संगठन द्वारा उन्हें महासमुंद व खल्लारी विधानसभा में लोकसभा चुनाव के तैयारियों के संबंध में प्रभारी बनाया है। जिसके चलते आज वे उक्त क्षेत्र में बैठक लेने पहुंचे है। श्री बैस ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जा रही है। उस पर खरा उतरने पूरी कोशिश कर रहे है। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर युवाओं की जोश, वरिष्ठो के अनुभव के तालमेल से जिले में भाजपा को लोकसभा चुनाव में बड़ी बढ़त दिलाना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!