बाइक को ट्रैक्टर ने पीछे से जोरदार टक्कर, बाइक सवार बुजुर्ग पति- पत्नी की मौत

धमतरी- भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा निवासी प्रेमलाल नेताम 64 वर्ष पत्नी कुमारी नेताम 58 वर्ष के साथ ससुराल ग्राम कोकड़ी जिला गरियाबंद गया हुआ था। इसी दौरान गांव में उसके बड़े भाई प्रभुलाल के निधन की सूचना मिलने पर दोनों अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शुक्रवार की सुबह अपने गांव बाईक क्र CG07 LS 3299 से लौट रहे थे। तभी खड़मा सवनाई भाटा दुर्गामाता मंच के सामने नई ट्रैक्टर ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई।एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत से गांव में शोक का माहौल है.बताया जा रहा है कि इस ट्रैक्टर को सरईरूख निवासी त्रिलोक ध्रुव ने रथयात्रा के दिन खरीदा था। जिसका ड्राइवर जयप्रकाश ध्रुव खड़मा निवासी था, वह ट्रैक्टर को खड़मा में रखा हुआ था और शुक्रवार को कृषि कार्य के लिए वापस सरईरूख ला रहा था तभी उसने ठोकर मार दी।घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नए ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाया गया है चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी।

