Uncategorized

आस्था की उपलब्धि एनआईएस में चयन, पं. राजेश शर्मा से लिया आशीर्वाद

आस्था ने धमतरी में खेल के भविष्य को उम्मीद दी-पं. राजेश शर्मा

धमतरी की आस्था का एन आई एस में प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है, आस्था पहले ही व्हालीबाल की नेशनल खिलाड़ी रह कर राष्ट्रीय स्तर की पदक विजेता रही है और धमतरी का नाम रोशन कर चुकी है, अब नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला में ट्रेनर कोर्स के लिए उनका चयन हुआ है।
आस्था ने सिलेक्शन होने के बाद धमतरी के धर्म प्रेमी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पँ राजेश शर्मा से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया है। पँ राजेश ने कहा कि आस्था का पूरा जीवन संघर्ष और चुनौतियों को मात देते रहने की कहानी से भरा हुआ है, उन्होंने आस्था यादव को उनकी उपलब्धि और और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आस्था ने धमतरी में खेल की भविष्य को नई रोशनी नई उम्मीदें दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!