Uncategorized

शंकरदाह नहर पार में जुआ खेल रहे 3 जुआरियों को अर्जुनी पुलिस ने किया गिरप्तार,10,800 रुपए नगद व 3 नग मोबाइल जप्त

थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिली की शंकरदाह नहर पार के पास कुछ लोग ताश,जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर तत्काल अर्जुनी पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये जगह जाकर शंकरदाह नहर पार,नीरज जगताप के पंप हाउस के पास में आम जगह पर ताश खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 3 जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 10,800 रूपये, 3 नग मोबाईल कीमती 25,000 रू० जुमला कीमती 35,800 रूपये,52 पत्ती तास को गवाहों के समक्ष जप्त कर थाना अर्जुनी में धारा 3(2) छ.ग.जुआ प्रतिशेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। एवं जुआरियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधक धाराओं 170,126,135(3) बीएनएनएस.के तहत भी कार्यवाही कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष स्थगासा पेश किया गया है। पकड़े गए जुआरियों में युवराज पटेल पिता तिजुराम 38 वर्ष बनिया पारा धमतरी, कोमल वर्मा पिता गिरधर 25 वर्ष जालमपुर भागवत चौक धमतरी,रितेश पटेल पिता स्व यशवंत पटेल 38 वर्ष बनिया पारा वार्ड धमतरी शामिल है.उक्त कार्यवाही में थाना अर्जुनी से सउनि.उत्तम साहू प्रआर.विजय बैरागी,हरिश साहू, महिला प्रआर. मधुलिका टिकरिहा, आर.महेंद्र सिन्हा,ओम प्रकाश निषाद,भागवत खांडेकर विकास द्विवेदी, मुकेश मिश्रा का योगदान रहा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!