Uncategorized

धीवर समाज के 200 सदस्य पहुंचे श्री कोटेश्वर, भूतेश्वर और योगेश्वर महादेव के दर्शन करने

महापौर रामू रोहरा और धीवर समाज अध्यक्ष नर्मदा जगबेड़हा ने भगवा ध्वज दिखाकर किया तीर्थयात्रियों को रवाना


धमतरी। दानीटोला स्थित मां शीतला मंदिर परिसर में विशेष पूजा अर्चना करने के बाद धीवर समाज के करीब 200 से ज्यादा लोग 3 बसों में सवार होकर धार्मिक यात्रा में रवाना हुए । सबसे पहले नगरी वनांचल के कोटेश्वर महादेव धाम डोंगरडुला का दर्शन करेंगे । इसके बाद गरियाबंद के भूतेश्वर महादेव धाम पहुंचकर दर्शन पूजन कर धीवर समाज की सुख समृद्धि की कामना करेंगे । धार्मिक यात्रा के तीसरे पड़ाव में उड़ीसा के नुआपाडा जिला स्थित योगेश्वर महादेव धाम पतोरा डैम जाएंगे, जहां पर धीवर समाज धमतरी परगना की ओर से भगवान योगेश्वर महादेव की विशेष आराधना की जाएगी एवं समाजजनों की सुख समृद्धि, स्वस्थ जीवन और निरोगी काया के लिए मनोकामना कर सामूहिक पूजा अर्चना करेंगे। सुबह 10 बजे तीर्थयात्रियों को धमतरी नगर निगम के प्रथम नागरिक रामू रोहरा ने भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि धीवर समाज की सामूहिक रूप से धार्मिक यात्रा की पहल बहुत ही सराहनीय पहल है। इससे समाजजनों में आपस में एक- दूसरे के साथ मेलजोल बढ़ता है और आपसी भाईचारा बढ़ती है। धीवर समाज से अन्य समाज को प्रेरणा लेने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!