Uncategorized

धारदार बटंची चाकू से डरा रहे युवक को रुद्री पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने चाकूबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में डीएसपी.मुख्या.सुश्री नेहा पवार के नेतृत्व में थाना प्रभारी द्वारा सतत् निगाह रख ऐसे लोगों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।इसी तारतम्य में रुद्री थाना प्रभारी को पेट्रोलिंग के दरम्यान रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि शीतला मंदिर के पास ग्राम करेठा में एक युवक द्वारा बटंची चाकू रखकर आस पास के लोगों को डरा धमका रहा है कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रूद्री पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा करेठा शीतला के पास पहुंकर आरोपी देवेंद्र मंडावी पिता किशुन मंडावी 23 वर्ष निवासी ग्राम करेठा द्वारा बटंची चाकू रखकर शीतला मंदिर करेठा के आस पास के लोगों को डराते धमकाते घुमते पाये जाने पर आरोपी से एक लोहे का बटंकी चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध मौके पर थाना रूद्री के अपराध क्र. 103/23 धारा- 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रूद्री निरी.सन्नी दुबे,सउनि.अरविंद नेताम,आर.योगेश नाग,राजेश साहू,राजेंद्र नायक, अशोक साहू का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!