हर और हरि एक ही है दोनों में कोई भेद नहीं – दीपक सिंह ठाकुर

धमतरी। हिन्दू जागरण मंच प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर भटगांव के ग्रामीणों द्वारा आयोजित शिवमहापुराण कथा स्थल में आथित्य आमंत्रण पर पहुंचे और कथा स्थल से अपने संबोधन में कहा यहां कर्मों की खेती होती है एक एक कर्म का हिसाब होता है मानव को अपना कर्म सोच विचार कर करना चाहिए ,सनातन धर्म में भगवान शिव जी के अवतार की महिमा का वर्णन करते हुए कहा सनातन धर्म की महत्वपूर्ण घटनाओं हमें ज्ञान होना चाहिए।सनातन धर्म में प्रत्येक समस्या के लिए अलग अलग व्यवस्था बनाई गई है। शिव जी के 19 और भगवान रुद्र के 11 अवतार है जो कि अलग अलग युगों में भक्तों को उनकी समस्याओं से मुक्त करके धर्म की स्थापना करते है । समाज में समाजिक दायित्वों का निर्वहन कोई एक व्यक्ति नहीं कर सकता है, अलग अलग स्वरूप में हम सभी की जिम्मेदारियां है तभी संसार का कार्य चल रहा है वैसे ही पूर्व युगों में भगवान ने अवतार लेकर सदैव विधर्मी लोगों का समूल नाश करता है। उक्त अवसर पर हिन्दू जागरण मंच के जिला सहसंयोजक डाकेशवर साहू बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुजन आयोजक परिवार उपस्थित थे।
