बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर : धमतरी में हो रही बारिश, जनजीवन हुआ प्रभावित
बिजली गिरने का खतरे को देखते हुए लोगों से खुले मैदान, खेतो, पेड़ो के नीचे जाने से बचने की दी जा रही है सलाह

धमतरी। छग में एक बार फिर मानसून सक्रिय है जिससे धमतरी जिले सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में लगातार वर्षा हो रही है। मौसम में बदलाव से उमस से राहत मिली है व तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग द्वारा आज बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया विशाखापट्नम और गोपालपुर के बीच उत्तर आंध्रप्रदेश व दक्षिण उड़ीसा तट से टकरा सकता है। इसका असर पूरे छत्तीसगढ़ में नजर आ रहा है। धमतरी में जिले में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि उक्त सिस्टम का असर 26 सितम्बर तक हो सकता है। इस दौरान तेज व मध्यम बारिश के साथ ही बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। आंधी, गरज-चमक के बीच मौसम विभाग द्वारा लोगों से खुले मैदान, खेतो, पेड़ो के नीचे जाने से बचने की सलाह दी जा रही है।
बारिश से जनजीवन व दिनचर्या प्रभावित
बता दे कि वर्तमान में गणेशोत्सव जारी है ऐसे में रोजाना रात में वर्षा होने से गणेशोत्सव का माहौल फीका पड़ जाता है। लोग घरों से बाहर निकल नहीं पाये। वहीं कल से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जो आज भी जारी रहा। लोगो को काम जाने , बच्चों को स्कूल पहुंचने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। निचली बस्तियों में जल भराव की समस्या रही। फिर से वनाचंल क्षेत्र के नदी, नाले उफान पर आ सकते है।

