विकास तो दूर की बात मूलभूत सुविधाएं भी प्रदान करने में भी नगर निगम हो रहा फेल – आकाश गोलछा
शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि ने कहा रजिस्ट्री दरो में मनमाने वृद्धि साय सरकार का है एक और जनविरोधी फैसला

धमतरी। नगर निगम धमतरी में आमजनता को करोड़ो के विकास कार्यो की स्वीकृति के हवाहवाई सपने दिखाए जा रहे है, लेकिन हकीकत में विकास जनता कोसो दूर है। आमजनता को मूलभूत सुविधाएं भी नसीब नहीं हो पा रही है उक्त बाते शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि आकाश गोलछा ने कही है।
श्री गोलछा ने आगे कहा कि बारिश के मौसम को बीते लगभग दो महीने हो गए है इसके बाद भी शहर के जर्जर सड़कों की दशा अब तक सुधर नहीं पाई है। वैसे तो महापौर व उनकी पार्टी द्वारा सड़को की दशा सुधारने के लिए करोड़ो की स्वीकृति की दावे किये जाते है लेकिन हकीकत में शहर की सड़के अब भी जर्जर है आए दिन हादसे होते रहते है। जिनमें लोग घायल होकर नगर निगम व राज्य सरकार की नाकामी को कोसते रहते है। नगर निगम में सत्तासीन भाजपा में आपसी सामांजस्य की कमी है। जनप्रतिनिधियों आपसी खींचतान सतह पर आ गई है। इसका असर विकास व मूलभूत सुविधाओं पर पड़ रहा है। जनता सुविधाएं के लिए तरस रही है। और भाजपाई जनप्रतिनिधि स्वयं को ऊंचा दिखाने की कोशिश में लगे हुए है। नगर निगम हर मोर्चे पर फेल होते नजर आ रहा है। निगम में कमिशनर कई दिनों से अनुपस्थित है जिम्मेदार अधिकारी की अनुपस्थिति से विकास कार्य बाधित व प्रभावित हो रहा है। वर्तमान में निगम में कोई जवाबदेह अधिकारी नजर नहीं आता।
श्री गोलछा ने आगे कहा कि महापौर रामू रोहरा द्वारा हाईटेक बस स्टैण्ड को स्वीकृत कराने का श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि धमतरी विधायक ओंकार साहू के अथक व सत्त प्रयासों व गंभीरता का परिणाम स्वरुप हाईटेक बस स्टैण्ड की सौगात धमतरी वासियों को मिली है। महापौर इस ओर भी श्रेय की राजनीति कर रहे है। श्री गोलछा ने कहा कि रजिस्ट्री शुल्क में की गई मनमाने वृद्धि राज्य सरकार का एक और जनविरोधी फैसला है। इससे आम जनता व मध्यम वर्गीय लोगों के लिए जमीन खरीदी-बिक्री असंभव होने लगा है। इस प्रकार कई गुणा वृद्धि राज्य सरकार की जनता को परेशान करने की मानसिकता को उजागर करती है। राज्य सरकार को आम जनता की बात न सही अपने ही वरिष्ठ सांसद की अपील का मान रखते हुए इस मनमाने दर वृद्धि पर पुनर्विचार करना चाहिए। विपक्ष इस जनविरोधी फैसले का पूरजोर विरोध करती है। जनता पहले ही केन्द्र की नरेन्द्र मोदी व राज्य की साय सरकार की नीतियों से त्रस्त है उस पर आए दिन सरकार द्वारा तुगलकी नये फरमान जारी कर दिए जाते है जिससे सभी वर्ग परेशान है इसका असर आने वाले चुनाव में दिखाई देगा जब प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
