Uncategorized

1,66,800 रूपये के 8.340 किलोग्राम गांजा के साथ धमतरी के दो तस्कर गिरप्तार

परिवहन में प्रयुक्त वाहन माजदा कीमती 15 लाख रूपये जप्त,बोराई पुलिस ने की कार्यवाही

धमतरी थाना प्रभारी बोराई निरी.प्रमोद अमलतास द्वारा स्टॉफ के नाकाबंदी पाईंट एवं जांच कार्यवाही की जा रही थी।तभी अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा) को एक सफेद रंग के माजदा वाहन कमांक सीजी -05, ऐऐ -5351 के पीछे ट्राली में भरकर बिकी करने हेतु उड़ीसा प्रांत की ओर से परिवहन करते हुये आ रहे थे जिसे ग्राम घुटकेल उड़ीसा प्रान्त से बोराई जाने का मेन मार्ग में संदेह के आधार पर रोककर बारीकी से चेक करने पर उक्त वाहन के पीछे एक हरे रंग की प्लास्टिक बोरी में पैक कर बंधा हुआ में मनोउत्तेजक मादक पदार्थ गांजा जैसा मिला जिसे फाड़कर कुछ अंश निकालकर जलाकर, रंगडकर सुघकर देखा गया जो मादक पदार्थ गांजा जैसा प्रतीत हुआ। जिसको समक्ष गवाहों के घटना स्थल में मौके पर ही तौलने पर कुल वजनी 8.340 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 1,66,800 रूपये का होना पाया गया उक्त बोरी को गवाहो के समक्ष सीलबंद किया गया एंव एक सफेद रंग के माजदा वाहन कीमती करीबन 15,00,000 रूपये, कुल जुमला 16,66,800 रूपये को जप्त किया गया है।आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस. एक्ट का घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। कुल जुमला 16,66,800 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध बोराई थाने के अपराध क्र.05/24 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार ध्रुव पिता रमेश कुमार ध्रुव 24 वर्ष बलियारा थाना अर्जुनी जिला धमतरी,गंगाराम ध्रुव पिता आशाराम ध्रुव 45 वर्ष बलियारा थाना अर्जुनी शामिल है. (छ०ग०)संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी.प्रमोद सउनि.देवनाथ सिन्हा, फरस राम निषाद,प्रआर. वेदराम मरकाम,सौरभ पटेल आर.प्रमोद गाहड़े का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!