Uncategorized

सात दिसम्बर को सिन्हा समाज का युवक युवती सम्मेलन

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग रूपनारायण सिन्हा होगें अति विशिष्ट अतिथि


धमतरी। कलार समाज मंडल धमतरी के तत्वाधान में 7 दिसंबर को युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में टंकराम वर्मा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन प्रभारी मंत्री धमतरी उपस्थित रहेंगे। अति विशिष्ट अतिथि रूपनारायण सिन्हा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग (केबिनेट मंत्री दर्जा) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा, छत्तीसगढ़ कलार समाज द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर रामू रोहरा सहित अन्य अतिथि गण शामिल होंगे। कार्यक्रम में धमतरी जिले सहित छत्तीसगढ़ प्रांत के विभिन्न जिलों से विवाह योग्य युवक-युवती परिचय देने पहुंचेंगे, वहीं समाज की एकजुटता को सुदृढ़ करने हेतु पारिवारिक मिलन समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी स्वजातीय जन उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए धमतरी मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य—संतोष कुमार सिन्हा मंडलेश्वर, यशवंत सिन्हा सचिव, हेमशंकर सिन्हा कोषाध्यक्ष, श्रीराम सिन्हा संरक्षक, रामसेवक सिन्हा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, टेंकेद्र गजेंद्र कार्यकारिणी सदस्य, दयाराम सिन्हा पूर्व महामंत्री तथा सोहन सिन्हा जिला कार्यकारिणी सदस्य—विभिन्न प्रभारों के साथ तैयारी में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 11 बजे होगा, दोपहर 1 बजे भोजन अवकाश रहेगा और युवक-युवती परिचय सम्मेलन निरंतर जारी रहेगा। समाज ने स्वजातीय बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!