जिला अधिवक्ता संघ धमतरी के अध्यक्ष पद हेतु दानीराम साहू व नीरजधर तिवारी ने भरा नामांकन
आज होगी स्कू्रटनी, 6 को होगा नाम वापसी, 15 को मतदान व परिणाम

धमतरी। जिला अधिवक्ता संघ धमतरी के चुनाव वर्ष 2025 के लिए नामांकन फॉर्म जमा करने का 3 दिसम्बर को अंतिम दिवस था। कल तक अध्यक्ष पद हेतु दानीराम साहू व नीरजधर तिवारी, सचिव पद हेतु भीखम लाल सिन्हा, सहसचिव हेतु योगेश कुमार गोलछा, फलेश कुमार साहू, तल्लीनपुरी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष पद हेतु संजय शुक्ला, नरोत्तम सिन्हा व कामतानाथ सिन्हा, उपाध्यक्ष पद हेतु सचिन जाचक व अजय कुमार कुम्भकार, महिला उपाध्यक्ष पद हेतु सुश्री जानकी तिवारी, ग्रन्थ पाल के लिये दिव्याशु साहू व चुनकेश्वर प्रसाद नागेंद्र, सास्कृतिक व क्रीड़ा सचिव पद हेतु परमानंद अग्रवाल व पीयूष देवांगन एवं कार्यकारिणी के लिये सर्वश्री कोमल प्रसाद थवाईत, धनंजय तिवारी, विनोद राजपूत, जयप्रकाश झा, दिव्याशु साहू, त्रिभुवन प्रसाद ध्रुव, कपिल नारायन चालकी, कु. दीक्षा दीवान एवं श्रीमति सविता अग्रवाल का फार्म जमा हुवा है। सचिव पद हेतु एक फार्म जमा हुवा भीखम लाल सिन्हा का एवं महिला उपाध्यक्ष के लिए एक ही फार्म सुश्री जानकी तिवारी का जमा हुवा है। आज स्क्रूटनी की जाएगी, नाम वापसी का 6 दिसम्बर तक होगा। चुनाव प्रचार हेतु 14 दिसम्बर तक समय रहेगा । मतदान 15 सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। मतदान के समय मतदाता अपने साथ राज्य विधिज्ञ परिषद बिलासपुर द्वारा जारी परिचय पत्र, या अधिवक्ता होने से सम्बंधित पहचान पत्र या आधार कार्ड लेकर जरुर आये। मतगणना 15 को ही अपरान्ह 4.00 बजे से किया जावेगा तथा चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उक्त प्रेस विज्ञप्ति संयुक्त रूप से चुनाव अधिकारी सर्वश्री अजित साहू, अशोक कुमार बुधवानी, मोहित कुमार देवांगन, अजय कुमार सोनवानी, यशवंत कौशिक एवं गोपी कुर्रे द्वारा जारी किया गया।


