Uncategorized

तेंदुए का शावक खेत मे कर रहा था विचरण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, भेजा जा रहा जंगल सफारी

धमतरी- जिले क़े नगरी सिहावा क्षेत्र क़े जंगलो मे वन्य प्राणियों क़े विचरण कि खबरे आती रहती है. इस बार एक तेंदुए क़े शावक क़े विचरण कि घटना सामने आई है.
मिली जानकारी के अनुसार मामला बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के छिपली पारा गांव की बताई जा रही है,जहां तेंदूए के करीब 5-6 माह का शावक, श्रृंगी ऋषि पहाड़ी के नीचे से चलकर वनक्षेत्र से राजस्व इलाके में पहुंच गया था,वहीं जब स्थानीय लोगों ने शावक को खेतों के बीच देखा तो हैरान रह गए,जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पहुंचकर शावक को लेकर वेटनरी अस्पताल नगरी पहुंचे जहां से जांच के बाद उसे जंगल सफारी नया रायपुर भेज दिया गया है,जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी की शावक का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा, मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेंद्र कुमार अजय ने बताया कि शावक करीब 5 से 6 माह का है, पानी में भीगा हुआ था.स्थिति सामान्य है,जंगल सफारी भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!