Uncategorized

धूमधाम से मनाई गई 90 वी त्रिमूर्ति शिव जयंती:शिव ध्वज के नीचे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने ली गई प्रतिज्ञा

महापौर रामू रोहरा , डॉ. मुरारी वसानी , डॉ. श्रुति वसानी , सरिता दीदी की सानिध्य में फहराया गया शिव ध्वज

ब्रह्माकुमारीज दिव्यधाम में 90 वी त्रिमूर्ति शिव जयंती पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा , डॉ. मुरारी वसानी , डॉ. श्रुति वसानी , सरिता दीदी की सानिध्य में शिव ध्वज फहराया गया.शिव ध्वज के नीचे सभी ने अपने जीवन में स्व उन्नति के लिए प्रतिज्ञा की.प्राजक्ता बहन ने सभी से प्रतिज्ञा कराई.अतिथियों ने शिव ध्वज फहराने के बाद सहस्त्र शिवलिंग झांकी के दर्शन किये.द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी एवं जलहरी शिवलिंग का अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर उदघाटन किया.शिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सरिता दीदी ने कहा महा शिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को है आज से 15 फरवरी तक हम 5 नियम व्रत के रूप में अपने जीवन में धारण करेंगे. महापौर रामू रोहरा ने कहा ये मेरा सौभाग्य है जो आज मै इस शुभ अवसर पर परमात्मा शिव का ध्वज फहराने यहाँ उपस्थित हूँ.यहाँ से मुझे बहुत सकारात्मक उर्जा मिलती है. शिवरात्रि के दिन हम सभी परमात्मा शिव पर अपने अन्दर की बुराई रूपी अख धतुरा चढायेगे. सभी ने परमात्मा शिव के झांकी के दिव्य दर्शन किया , फुल नारियल आदि अर्पण किया और प्रसाद ग्रहण किया.यह झांकी आप सभी शहर वासियों के दर्शनार्थ आज दिनांक 5 फरवरी से 17 फरवरी तक प्रतिदिन संध्या 5 से 9 बजे तक खुली रहेगी.शिव जयंती महोत्सव के बाद 18 से 24 फरवरी तक जीवन में सुख एवं शांति के लिए तनाव प्रबंधन के आध्यत्मिक सूत्र विषय पर सात दिवसीय शिविर ब्रह्मा कुमारी सेंटर दिव्यधाम में होगा जिसका समय सुबह एवम शाम को 7 से 8 बजे तक रहेगा.कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मा कुमारी प्राजक्ता बहन ने किया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!