Uncategorized

गौ सेवा आयोग जिलाध्यक्ष हेमराज सोनी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की भेंट, गौ सेवा आयोग के संबंध में की चर्चा


धमतरी। गौ सेवा आयोग के जिलाध्यक्ष हेमराज सोनी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर घुमंतु व निराश्रित, पशु तस्करी, गौ माता के लिए गौ धाम योजना पर चर्चा की।
श्री सोनी ने बताया कि सरकार ने पूर्व सरकार के गौठान को गौ धाम मे रुपांतरित करके प्रदेश मे के सभी जिले के विकास ख़ंडो मे सड़को पर घुमंतु गाय निराश्रित गाय व पशु तस्करी गाय को गौ धाम मे रखकर गौ उत्पाद व जैविक खेती बढावा देने व जन जन तक गौ माता के गौ मूत्र व गोबर व दूघ से औषधीय धूप बत्ती स्वदेशी जैविक खाद निर्माण कर आत्म निर्भर व स्वालंबी छत्तीसगढ़ बनाने हेतु सरकार ने एक साल पहले गौ धाम निर्माण का निर्णय लिया गया था। पूरे प्रदेश मे गौ सेवा आयोग का जिला व ब्लांक स्तर पर गठन किया गया। गौ सेवा आयोग के जिला व ब्लाक की समिति जनपद व नगर प्रशासन के बैठक लेकर गौ धाम संचालित हेतू गैर सरकारी संस्था के आवेदन पशु विभाग मे जमा हो चुके। श्री सोनी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है कि अभी तक गौ धाम संचालन पूरे प्रदेश मे नही हुआ है। जिसके कारण आज प्रदेश मे लगातार सड़को पर घुमंतो गाय से दुर्घटना हो रही है जन व धन हानि हो रही है साथ मे पशु तस्करी में पकड़े गये गायो को भी सीमित गौशाला होने के कारण व्यस्थापन में दिक्कत आ रही है। मुख्यमंत्री से भेंट व चर्चा कर आग्रह किया गया की जल्द से जल्द गौ धाम योजना संचालित किया जाए जिससे आने वाले दिनो मे दुर्घटनो मे अंकुश लगेगी साथ जैविक खाद गौ उत्पादो निर्माण होने से छत्तीगढ़ आत्म निर्भर व विकसीत छत्तीसढ़ बनेगा इस दौरान मुख्यमंत्री ने गौ सेवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बिसेशर पटेल से चर्चा व जानकारी लेकर जल्द से जल्द गौ धाम सरकार क्रियावन करने का आश्वसन दिया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!