Uncategorized

ग्राम रावा-भोथीपार मार्ग निर्माण की बजट में स्वीकृति पर धर्मेंद्र पटेल ने विधायक ओंकार साहू का जताया आभार


धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू द्वारा ग्राम रावां से भोथीपार मार्ग पर पूलझ्रपुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य को बजट में स्वीकृति दिलाए जाने पर ग्राम भोथीपार निवासी धर्मेंद्र पटेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग लंबे समय से ग्रामवासियों की प्रमुख आवश्यकता थी। बरसात के समय आवागमन बाधित होने से ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब सड़क निर्माण की स्वीकृति से ग्राम के विकास को नई गति मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा।धर्मेंद्र पटेल ने विधायक ओंकार साहू के जनहितैषी प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!