पिरामिड बनाकर दही हांडी फोडऩे वाली टोली को मिलेगा 51 हजार का पुरुस्कार
ग्रीस लगे पाईप पर चढ़कर दही हांडी फोडऩे पर विजेता को दिया जायेगा 7100 का पुरुस्कार
कल नगर निगम, सर्व हिन्दू समाज व श्रीराम हिन्दू संगठन के तत्वाधान में घड़ी चौक में भव्य दही हांडी प्रतियोगिता का होगा आयोजन
धमतरी। कल नगर निगम सर्व हिन्दू समाज व श्रीराम हिन्दू संगठन के तत्वाधान में इस बार नगर घड़ी चौक में भव्य दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोर शोर से शुरु हो चुकी है।
बता दे कि आयोजन को लेकर सभी गतिरोध दूर हो चुके है सभी पक्षो की सहमति व सहयोग से निगम द्वारा भव्य दही हांडी का आयोजन कल श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर किया जायेगा। इस संबंध में सर्व हिन्दू समाज के अशोक पवार ने बताया कि पूर्व की भांति ही दो कैटिगरी में इस बार दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। एक ग्रीस लगे पाईप पर चढ़कर दही हांडी फोडऩा होगा वहीं दूसरे में ग्रुप के रुप में पिरामिड बनाकर क्रेन पर ऊचांई पर लगे दही हांडी को फोडऩा होगा। ग्रीस लगे पाईप में विजेता को 7100 रुपये नगद व ट्राफी प्रदान की जाएगी। एवं पिरामिड बनाकर ग्रुप वाली विजेता टोली को 51 हजार रुपये की राशि व ट्राफी प्रदान की जाएगी। बता दे कि उक्त दोनो पुरुस्कार महापौर रामू रोहरा के सौजन्य प्रदान किये जायेंगे। शेष तैयारियां नगर निगम द्वारा किये जायेंगे. आयोजन को सफल व भव्य बनाने सर्वहिन्दू समाज व श्रीराम हिन्दू संगठन का भरपूर सहयोग रहेगा। आयोजन में धमतरी के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। साथ ही रमेश यदु छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ एवं सर्व यादव समाज छग के प्रदेशाध्यक्ष मुख्य रुप से मौजूद रहेंगे। महापौर रामू रोहरा ने समस्त धमतरी वासियों से उक्त आयोजन में शामिल होकर दही हांडी महोत्सव का लुत्फ उठाने व कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
