Uncategorized
दुगली में मिला नर भालु का शव, जांच में जुटा वन विभाग

धमतरी। दुगली में आज एक भालु का शव मिला जिसके पश्चात सूचना पर डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी रही।
मिली जानकारी के अनुसार दुगली थाना के पीछे तालाब के पास आज सुबह एक नर भालू का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डीएफओ श्री जाधव भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल मौत का कारण अज्ञात है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात भालु के मौत के सही कारणों का खुलासा हो पायेगा।
