Uncategorized

मैत्री विहार में चौथे दिन पर्पल थीम,पर्पल कलर के साथ रास गरबा

धमतरी पर सदैव दैवीय दृष्टि रहे,माता दुख दारुण हरें यही कामना- पँ राजेश शर्मा

धमतरी के मैत्री विहार कॉलोनी में आयोजित, मैत्री गरबा महोत्सव का उल्लास, चौथे दिन भी चरम पर दिखा। कॉलोनी के दुर्गा मंदिर परिसर में मनमोहक सजावट के साथ गरबा के लिए पंडाल लगाया गया है, जहाँ प्रति दिन रास गरबा खेला जा रहा है।मैत्री महिला समिति ने चौथे दिन के लिए पर्पल थीम और ड्रेसकोड भी पर्पल तय किया था, गरबा प्रेमी प्रतिभागी भी पर्पल से रंजित, सज्जित पहुँचे और पूरे उत्साह के साथ गरबा खेला।चौथे दिन के आयोजन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कुंजलाल देवांगन और पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने मंच की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने मंच से धमतरी में धर्म की परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए इस आयोजन की सराहना की।

गरबा महोत्सव के संरक्षक और भाजपा नेता पँ राजेश शर्मा ने बताया कि चौथे दिन शक्ति के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा होती है, माता कुष्मांडा की कृपा से भक्तों को अच्छा स्वास्थ्य मिलता है, पँ राजेश ने कहा कि धमतरी वासियों को हमेशा माता कुष्मांडा की कृपा मिलती रहे यही कामना है।मैत्री गरबा महोत्सव में गरबा प्रतियोगिता के विजेताओं का अंतिम दिन फैसला किया जाएगा, आयोजन समिति की तरफ से विजेता को सोने की अंगूठी का पुरुस्कार दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!