Uncategorized

पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार घायल


धमरी। शहर के बीच एक गंभीर हादसा हुआ है जिसमे एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी थी हादसा इतना भीषण था कि बाइक पिकअप के नीचे दबी रह गई थी वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया था हादसे की वजह यूनीपोल के लिए रास्ता बंद करना बताया गया है। यह हादसा गुरुवार की रात्रि करीब साढ़े बारह बजे के आसपास पुराना बस स्टैंड के समीप हुआ था। लोगो ने बताया कि रत्ना बांधा चौक की ओर यूनीपोल लगाए जाने की वजह से रास्ता बंद कर दिया गया था इस दौरान एक मुर्गियों से भरी पिकअप वाहन रत्नाबांधा चौक की ओर से रांग साइड होते हुए मकई चौक की ओर आ रही थी जिसने सामने से आ रहे एक बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी थी हादसा बेहद भीषण था जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है वहीं उसकी बाइक पिकअप के नीचे दबी रह रही इधर लोगो की मदद से उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया जहां उसका उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!