Uncategorized

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो कर निकाली विजय संकल्प रैली

महापौर सहित सभी 40 वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों के लिए मुख्यमंत्री ने जनता से मांगा आशीर्वाद

शहर के मुख्य मार्ग होते हुए पहुंची मां विंध्यवासिनी मंदिर,रास्ते भर विभिन्न समाजों व संस्थाओं द्वारा किया गया स्वागत, सम्मान

धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव का चुनाव प्रचार आज रात 12 बजे थम जायेगा। आज प्रचार के अंतिम दिन भाजपा अपनी पूरी ताकत चुनाव में झोंकने जा रही है। जिसके तहत आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शहर में रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ महापौर प्रत्याशी रामू रोहरा व सभी 40 वार्डों के भाजपा प्रत्याशी भी मौजूद रहे।
आज दोपहर मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से धमतरी पहुंचे। जिसके पश्चात कार में सवार होकर अम्बेडकर चौक पहुंचे जहां स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री सीधे म्युनिसिपल स्कूल चौक पहुंचे। म्युनिसिपल स्कूल चौक से उनकी विजय संकल्प रैली का शुभारंभ हुआ। वहां से रत्नाबांधा चौक, लाल बगीचा चौक, पीडी कंपनी के सामने, अमर टॉकीज के सामने, घड़ी चौक, शनि मंदिर, बालक चौक, गोल बाजार, मठ मंदिर चौक, चमेली चौक, सदर बाजार, बमलाई पारा चौक, साहू बाड़ा, रामबाग होते हुए मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर रोड शो का समापन हुआ। मुख्यमंत्री ने मंदिर में मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। विजय संकल्प रैली वाहन में मुख्यामंत्री के साथ भाजपा प्रत्याशी रामू रोहरा पूर्व विधायक रंजना साहू इन्दर चोपड़ा निर्मल बरडिया भी सवार रहे.रोड शो के दौरान विभिन्न समाजों और संस्थाओं के स्वागत मंच बनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत सम्मान किया गया। घड़ी चौक में साहू समाज, चेंबर आफ कॉमर्स, गोलबाजार में पूज्य पंचायत सिंधी समाज, मठ मंदिर चौक में गुजराती समाज, सदर बाजार में जैन समाज, रामबाग में ढीमर समाज और विंध्यवासिनी मंदिर के पास देवांगन समाज द्वारा स्वागत किया गया। विभिन्न समाज जन खड़े होकर मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद रैली पर पुष्प वर्षा करते रहे। अंत में बिलाई माता मंदिर पहुंच कर मुख्यमंत्री साय धमतरी की खुशहाली और समृद्धि के लिए माता से आशीर्वाद लिया। उसके बाद अपने वाहन में रवाना होकर पुन: हेलीपैड की ओर रवाना होते समय गोकुलपुर चौक में रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया। इस रोड शो में सभी 40 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ शामिल हुए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!