Uncategorized

अवैध शराब परिवहन कर रहे तीन आरोपियों के विरुद्ध की वैधानिक कार्यवाही जप्त

सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना मिला की बिलाई माता मंदिर के पास गौशाला मैदान के पास एक व्यक्ति द्वारा मोटर सायकल में शराब परिवहन कर रहा की सूचना पर में तत्काल थाना सिटी कोतवाली पेट्रोलिंग द्वारा मौके पर पहुंचकर मोटर सायकल में सवार एक व्यक्ति को रोक कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम कमल ध्रुव पिता हीरा राम ध्रुव बताया जो थैले में अवैध रूप से शराब परिवहन करते मिले जिसके कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2,700 रूपये, 01 नग मोटर सायकल कीमती 40,000 रूपये जुमला कीमती 42,700 रुपये जप्त कर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अप.क्र. 29/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया.उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली धमतरी से प्रआर रवि जगने आर.नागेश सिंह,कुलेश्वर रावत ,डायमंड यादव,चंदर जमदार एवं सायबर टीम से प्रआर.लोकेश नेताम, आर.युवराज ठाकुर, कृष्णा पाटिल, फनेश साहू, दीपक साहू,योगेश ध्रुव सहित थाना स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।थाना रूद्री को मुखबिर से सूचना मिला की भठगांव से बेन्द्रा नवागांव पहुंच मार्ग नर्सरी के पास दो व्यक्तियों द्वारा मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब बिक्री करने ले जा रहे हैं की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी रूद्री द्वारा मौके पर पहुंचकर दो व्यक्तियों दीपक नागवंशी एवं तेजू राम मरकाम दोनों मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब परिवहन करते मिले जिसके कब्जे से 70 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 6300 रूपये, 01 नग मोटर सायकल कीमती 20,000 रूपये जुमला कीमती 26,300 रुपये जप्त कर थाना रूद्री में अप.क्र. 02/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी रूद्री उनि.अमित कुमार बघेल,प्रआर.संतेर सोरी,आर.फागेश्वर मरकाम, भावेश दास,महेश्वर सोनवानी,महेश सारथी,राजेंद्र नायक का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!