पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा ने किया कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में किया प्रचार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नगर पंचायत आमदी में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के साथ जनता से आशीर्वाद मांगने सभी वार्डो का दौरा एवं डोर टू डोर प्रचार किया एवं रैली में कांग्रेस जनों से साथ प्रचार किया। उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी जो कहती हैं वह जरूर करती हैं, कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सुनीता साहू के घोषणा पत्र अनुसार किये गए वायदों को पूरा करना हमारा प्रथम लक्ष्य होगा। उन्होंने नगर पंचायत आमदी में विकास की गति को दुगुनी करने के लिए उन्हें एवं सभी 15 वार्डो में कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने की अपील की। ततपश्चात टिकरापारा वार्ड के प्रत्याशी श्रीमति शांता तारक के प्रचार रैली में शामिल हुए तथा वार्ड वासियों से उनके पक्ष में वोट की अपील किया।

