Uncategorized

अमीन पटवारी बनने हजारों परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

जिले में 9580 परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए थे 38 परीक्षा केन्द्र


धमतरी। व्यापंम द्वारा आज धमतरी जिला में जलसंसाधन विभाग के अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा एक पॉली में दोपहर 12 से 2:15 बजे तक 38 केन्द्रों में आयोजित की गई। जिसमें कुल 9580 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था की गई थी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रात: 10 बजे से प्रात: 11:30 बजे तक प्रवेश दिया गया। बता दे कि व्यापम द्वारा विगत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के पूर्व परीक्षा निर्देशो को जारी किया जाता रहा है। आज हुए परीक्षा के लिए भी पहले से स्पष्ट निर्देश दिये गये थे। बाउजूद इसके कुछ परीक्षार्थियों द्वारा इसका पालन नहीं किया गया। जिसके तहत परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के दौरान परेशानी हुई। और निर्देशो का पालन करने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया।
परीक्षा केन्द्र में मोबाईल एवं अन्य इलेक्ट्रिानिक उपकरण प्रतिबंधित रहा। परीक्षा के लिए डॉ.विनोद कुमार पाठक समन्वयक एवं अपर कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी को नोडल अधिकारी बनाया गया था। परीक्षा संचालन के लिए समन्वयक केन्द्र पी.जी.महाविद्यालय, धमतरी एवं जिला नोडल अधिकारी व्दारा पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा उडऩदस्ता दल का भी गठन किया गया था।
व्यापम द्वारा परीक्षा हेतु निर्देश जारी किये गये थे। जिसके अनुसार हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आने, फुटवियर के रूप में चप्पल पहनने, कान मे ंकिसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित रहा। धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा। उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा तभी उन्हें प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एक परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित रहा। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण ,इलेक्ट्रानिक उपकरण, इलेक्ट्रनिक घड़ी ,पर्स, पाउच ,स्कार्फ, बेल्ट ,टोपी आदि ले जाना पूर्णत: वर्जित रहा। मूल पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा कक्ष में पर्स, पाउच, स्कार्फ बेल्ट, टोपी जैसे अन्य सामान पूर्णत: वर्जित रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!