स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने जल वितरण कर किया सेवा कार्य
भीषण गर्मी में शीतल जल पिलाना पुण्य का कार्य -डॉ. मंजूषा साहू

धमतरी। वर्तमान में भीषण गर्मी बढ़ रही है ऐसी तपती धूप में राहगीरों के लिए मटका का शीतल व स्वच्छ जल का वितरण धमतरी विकासखंड के स्काउट गाइड छात्र-छात्राएं कलेक्ट्रेट रोड में प्याऊ घर का संचालन कर सेवा दे रही हैं । सेजेश गोकुलपुर विद्यालय के यह स्काउट गाइड प्राचार्य शैलजा पांडे के मार्गदर्शन में प्रभारी शिक्षक वाय के सोनवानी , अभिषेक मसीह, ऋषभ देवांगन, अभिषेक कंवर के साथ प्रभारी निरीक्षणकर्ता जिला संगठन आयुक्त डॉ. मंजूषा साहू ने भी विद्यार्थियों की प्रशंसा की व कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को जल पिलाना पुण्य का कार्य है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी अमित तिवारी व स्काउट गाइड जिला उपाध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद साहू ने बताया कि 8 अप्रैल से 22 जून तक यह प्याऊ घर का संचालन किया जा रहा है ।जिसमें धमतरी शहर के अलग-अलग स्कूलों के बच्चे चार-चार दिवस सेवा प्रदान कर शीतल जल का वितरण कर रहे हैं व नारा के माध्यम से जल की महत्ता बता रहे है। इस पुनीत कार्य में यश, युवराज, सागर , भेकराम , प्रफुल्ल, सुष्मिता, भूमिका आदि विद्यार्थी अपना सेवा व सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
