बारिश पूर्व सिलघट इनटेक वेल रखरखाव से दुरस्त

भखारा-नगर पंचायत भखारा भठेली के जागरूक जनप्रतिनिधियों ने कर्मचारियों को लेकर शहरी क्षेत्र में पानी सप्लाई की लाइफ लाइन सिलघट में इस बार चाक चौबंद व्यवस्था स्थापित की.बारिश के समय एवं पश्चात नाले का पानी स्टोर होने या रुकने की बजाय बह जाता था क्योंकि बरसों से गेट लीकेज सुधार नहीं हुआ था.
तब जनप्रतिनिधियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए सिलघट इनटेक वेल रखरखाव से दुरस्त स्वयं खड़े रहकर कराए. जिससे पानी की सरलता पूर्वक सुगमता पूर्वक आपूर्ति होते रहेगी.
नगर पंचायत ने पूर्व में भी गर्मी में भी पानी की कमी महसूस नहीं होने दिया.पेयजल आपूर्ति संबंधी हर समस्या का समाधान त्वरित किया.इस हेतु आमजन ने क्षेत्रीय विधायक,अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद गण एवं विधायक प्रतिनिधि के प्रति आभार व्यक्त किया.साथ ही अध्यक्ष ने सबसे अपील किया कि जल संकट को दूर करने के लिए, हमें पानी का संरक्षण करना होगा, वर्षा जल संचयन करना होगा, और जल उपचार प्रणालियों में निवेश करना होगा। इसके अलावा, हमें सिंचाई तकनीकों में सुधार करना होगा और जल प्रदूषण को कम करना होगा. भविष्य के संकट को दूर करने के लिए, हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे.