Uncategorized

बजरंग दल कुरूद का हुआ विस्तार, सौंपा गया नवीन दायित्व, खूबलाल बने सुरक्षा प्रमुख

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। छत्तीसगढ बजरंग दल प्रखंड कुरूद द्वारा छत्तीसगढ बजरंग दल के विभाग मंत्री रणजीत साहू की उपस्थिति में बैठक कुरूद में की गई। इसमें संगठन के उद्देश्य को लेकर चर्चा करते हुए सेवा, सुरक्षा, संस्कार के उद्देश्य से आगे चलने की बात कही गई। इस दौरान बजरंग दल का विस्तार किया गया। जिसमें बजरंग दल के जिला सह संयोजक संतोष निर्मलकर, जिला गौ रक्षा प्रमुख निरेश ध्रुव, जिला सुरक्षा प्रमुख खुबलाल साहू को बनाया गया। वही कुरूद प्रखण्ड का संयोजक मिथलेश साहू, सहसंयोजक देवेंद्र साहू, लीलेश साहू, मंत्री संजय साहू, सहमंत्री राहुल साहू, डीलेंद्र यादव, उपाध्यक्ष सेवक राम साहू, सुरक्षा प्रमुख कृष्ण कुमार साहू, गौरक्षा प्रमुख गौतम महिलांगे, सहगौरक्षक रविकुमार पटेल, मीडिया प्रभारी हेमंत साहू, विद्यार्थी संपर्क प्रमुख लोकेश कुमार चंद्राकर को बनाया गया। विभाग मंत्री रणजीत साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रान्त के कई भागों से लगातार युवाओं को इस दल के साथ जोड़ा गया। बजरंग दल का सूत्र वाक्य सेवा, सुरक्षा और संस्कृति है हिंदू युवा शक्ति को समाज के प्रति संस्कारयुक्त और सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना छत्तीसगढ़ बजरंग दल का मुख्य मकसद है। बजरंग दल का संगठन किसी के विरोध में नहीं बल्कि हिंदुओं को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों से रक्षा के लिए हुआ हैं, वही स्थापना के समय केवल स्थानीय युवाओं को ही इसमें शामिल किया गया। हालांकि धीरे-धीरे यह संगठन पूरे राज्य में अपना पांव पसारता गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ बजरंग दल के सदस्य ऋतु राज, शेखर, केजूराम, मोनेंद्र कुमार, युगल किशोर , राजेंद्र चंद्राकर, हरिश्चंद्र ,कौस्तुक, टिकेंद्र, योगेश कुमार, परमानंद, कन्हैया, छेमेंद्र, सैलेंद्र, संतोष, हेमराज, खिलेंद्र, जितेंद्र, हेमनारायण, खिलावन, प्रमोद, मुकेश, हरदेव, हेमंत कुमार, योगेश्वर, खुमान, इंदर, त्रिलोक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!