Uncategorized

जल जगार महोत्सव को सफल बनाने कलेक्टर नम्रता गांधी ने की आम जनता से सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील

महोत्सव में पहुंचने वाले दर्शकों के लिए की गई है जिला प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था


धमतरी जल जगार महोत्सव को सफल बनाने कलेक्टर नम्रता गांधी लगातार जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में आयोजन में आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने कलेक्टर ने विभिन्न व बेहतर व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्टर ने वीडियो व वाइस मैसेज के माध्यम से आम जनता से कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा शामिल होने की अपील की है। न सिर्फ धमतरी जिले बल्कि पूरे प्रदेश की जनता को जल जगार महोत्सव में शामिल होने आमंत्रण दिया है। जनता के लिए उचित व बेहतर व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन प्रयासरत है। शाम को आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचने वाले दर्शकों को डैम के बगल से प्रवेश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त ऊपर से भी नजारा देखने के लिए पांच जगहों पर होल्डिंग पाइंट बनाकर एलईडी लगाया गया है। इन स्थानों पर बैठने व पेयजल की व्यवस्था रहेगी। कलेक्टर ने आश्वस्त किया है कि पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की बेहतर इंतजाम किए हैं। बेहतर माहौल में सभी आयोजनों का लुत्फ जनता उठाएगी। कलेक्टर नम्रता गांधी ने कहा कि 5-6 अक्टूबर धमतरी के इतिहास के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन होगा। हम एक ऐसा महोत्सव मनाने जा रहे है जो हमें पर्यावरण से जोड़ते हुए अपने पर्यावरण के प्रति दायित्वों की याद दिलाएगी। यह अवसर व आयोजन सभी की भागीदारी व सहयोग से सफल हो सकता है। इसलिए सभी से उपस्थिति की अपील कलेक्टर ने की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!